फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया सहस्त्र बाहु का जन्मोत्सव

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में जायसवाल समाज की ओर से सहस्त्रबाहु की जयंती पर दीप प्रज्जवलित करते - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
नगर के रामलीला मैदान में बुधवार की शाम जायसवाल यूथ क्लब की ओर से सहस्त्र बाहु अर्जुन महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल का स्वागत अंगवस्त्र पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में समाज को और आगे बढ़ाने के साथ ही समाज के विकास पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि समाज के लोग बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें तभी विकास होगा। कहा कि वर्तमान परिवेश को देखते हुए समाज को एकजुट होने की जरूरत है। इस दौरान पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। शपथग्रहण में अध्यक्ष राजेश जायसवाल, उपाध्यक्ष रविकुमार जायसवाल, दिलीप जायसवाल, महामंत्री विनय जायसवाल, उप महामंत्री नितिन, मुकेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष शरद, हनुमान जायसवाल, आकाश जायसवाल, अमरीश जायसवाल, रवि जायसवाल, हीरालाल जायसवाल, मनीष जासवाल, सचिव धर्मचन्द, राहुल जायसवाल, आनन्द प्रताप, अजीत, शरण, अभिषेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें