कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
ललितपुर और चंदौली में हुई घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। जिला संगठन प्रभारी कुलदीप अग्रवाल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी को राज्यपाल के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। ललितपुर में एक किशोरी से गैंगरेप हुआ। जब पीड़िता न्याय के लिए थाने गई तो दरोगा ने बलात्कार किया। चंदौली में दो बेटियों को घर में घुसकर पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा जिससे एक की मौत हो गई। इस पूरे घटना क्रम में अपराधी पुलिसकर्मियों की अभी तक गिरफ्तारी तक नहीं हुई है। उन्होंने दोनों की मामलों में सीबीआई जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन में देव शर्मा, अविनाश जायसवाल, देवेंद्र पांडेय, तवकीर अहमद, राजेंद्र प्रसाद, रिजवान खान, दिनेश कुमार, प्रेम नाथ, ललित पटेल, विनय सिंह, परदेशी भाई, राजकुमार मौर्या, अनिल कुमार, शम्भू नाथ, आलोक सेठ, सत्येंद्र यादव, सुरेश शुक्ला, शिशिर त्रिपाठी, समीर खान, कमला प्रसाद, रंजन कुमार कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन नीरज पांडेय और रमेश गौतम ने किया।