फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मची रही अफरातफरी: सीबीआई ने बैंक क्लर्क को 18 हजार रिश्वत लेते पकड़ा, लोन देने के बदले मांगी गई थी घूस

Fri, 22 Sep 2023 09:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सीबीआई लखनऊ की टीम ने शुक्रवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) की राबर्ट्सगंज शाखा में तैनात लिपिक को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। लोन स्वीकृत कराने के बदले यह राशि मांगी गई थी। देर शाम टीम आरोपी लिपिक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
बैंक के बाहर खड़ी सीबीआई की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई लखनऊ की टीम ने शुक्रवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) की राबर्ट्सगंज शाखा में तैनात लिपिक को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। लोन स्वीकृत कराने के बदले यह राशि मांगी गई थी। देर शाम टीम आरोपी लिपिक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। टीम ने शाखा परिसर से कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। कुछ कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए ले गई। सीबीआई की जांच को लेकर घंटों अफरातफरी मची रही।

विज्ञापन


सीबीआई की टीम दोपहर बाद अचानक सिविल लाइन रोड स्थित यूबीआई शाखा पहुंची। दो इनोवा से पहुंचे आठ-दस की संख्या में टीम ने बैंक में मौजूद सभी ग्राहकों को बाहर निकालकर गेट को अंदर से बंद करा दिया। शाम करीब साढ़े सात बजे तक टीम शाखा परिसर में छानबीन करती रही।

सीबीआई लखनऊ कार्यालय में मुकदमा

इस बीच सूचना पाकर सीओ सिटी राहुल पांडेय, सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी बैंक शाखा पहुंचे। सीओ ने बताया कि किसी ने बैंक के लिपिक की ओर से लोन के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत सीबीआई से की थी।
ये भी पढ़ें:  25 हजार की घूस लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार , एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

विज्ञापन

लखनऊ के हजरतगंज में सीबीआई के अंतर्गत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इसी मामले में सीबीआई की टीम इंस्पेक्टर आशीष सिंह के नेतृत्व में बैंक शाखा पहुंची है। सीओ ने बताया कि सीबीआई टीम ने बैंक के लिपिक मनीष अग्रवाल को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। टीम उसे अपने साथ ले गई है। छानबीन सीबीआई अपने स्तर से ही कर रही है।
विज्ञापन

मिर्जापुर कांड के बाद सतर्क रही पुलिस

हाल ही में मिर्जापुर में एक्सिस बैंक के कैश वैन से लूटकांड की घटना के बाद पुलिस अलर्ट है। सीबीआई की टीम बैंक में आने की सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने यह पुष्ट किया कि जांच करने वाले लोग वास्तव में सीबीआई से ही हैं या कोई अन्य तो नहीं। पहचान स्पष्ट होने के बाद बैंक शाखा के बाहर सुरक्षा बढ़ाते हुए छानबीन में सहयोग किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें