फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनिबंधक कार्यालय के कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट ने सदर कोतवाली पुलिस को उप निबंधक कार्यालय राबर्ट्सगंज के कर्मचारियों समेत अन्य कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। इसकी जानकारी होने के बाद संबंधितों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी अफसाना बेगम ने अधिवक्ता के जरिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर मदद की गुहार लगाई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसकी जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। जबकि कोर्ट ने मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। आरोप है कि विपक्षीगणों ने उप निबंधक कार्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत से चौहद्दी को बदलवा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कोर्ट ने केकराही गांव निवासी राजू जायसवाल, स्टांप वेंटर नाम पता अज्ञात और कार्यालय उप निबंधक राबर्ट्सगंज के कुछ कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें