फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की आपत्तिजनक फोटो वायरल: पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो एसपी के पास पहुंचा मामला, भाभी और उसके भाई पर केस

Sun, 05 May 2024 07:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: युवती ने बताया कि उसे हमेशा बेइज्जत करने की धमकी दी जा रही है। इसी बात को लेकर उसकी भाभी भी उसकी पिटाई करती हैं। 
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली को मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर की रहने वाली एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने और शिकायत करने पर पुलिस के कार्रवाई न करने का मामला प्रकाश में आया है। एसपी के हस्तक्षेप के बाद रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक और पीड़िता की भाभी के खिलाफ केस दर्ज की।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह को दिए तहरीर में राबर्ट्सगंज की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसकी भाभी का भाई सोनू उर्फ हकीमुद्दीन कोन का रहने वाला है, जो अक्सर उसके साथ गलत नियत से व्यवहार करता है। इतना ही नहीं उसने जबरन आपत्तिजनक फोटो खींच लिया। 28 मार्च को धमकी दिया कि पैसे दो नहीं तो फोटो वायरल कर दूंगा। इसके पूर्व भी फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर चुका है।

आरोप है कि मामले की सूचना उसने सदर कोतवाली में भी दी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपी लगातार धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोनू उर्फ हकीमुद्दीन के खिलाफ आईटी एक्ट, जान से मारने की धमकी और पीड़िता की भाभी तमन्ना पर मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें