फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: पति की पिटाई से पत्नी का गर्भपात, दी थी धमकी, मायके से बाइक लेकर नहीं आई तो...; FIR दर्ज

Thu, 21 Mar 2024 08:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: बीते रक्षाबंधन के दिन मायके जाकर भाई को राखी बांधने की बात कही तो ससुर ने पति को उसे घर से निकालने के लिए भड़काया। इस पर पति ने उसके पेट में जोरदार प्रहार किया। पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। पिटाई के कारण उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के वार गांव में दहेज के लिए पिटाई से महिला के गर्भपात होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में आरोपी पति, सास और ससुर पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सीओ सिटी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि मई 2022 में उसकी शादी वार गांव निवासी सूरज गुप्ता से हुई थी। शादी में लाखों के उपहार के बाद जब वह अपने पति के घर गई तो सब ठीक था। तीन माह बाद विदा होकर दोबारा जाने के बाद कम दहेज का ताना मारने के साथ ही दहेज की मांग की जाने लगी। महंगी बाइक की मांग करते हुए आए दिन उत्पीड़न और मारपीट शुरू कर दी गई।

तहरीर के अनुसार, बीते रक्षाबंधन के दिन मायके जाकर भाई को राखी बांधने की बात कही तो ससुर ने पति को उसे घर से निकालने के लिए भड़काया। इस पर पति ने उसके पेट में जोरदार प्रहार किया। पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। पिटाई के कारण उसका गर्भपात हो गया। उसे बिना बाइक लिए घर आने पर जलाने और पति की दूसरी शादी की धमकी दी जा रही है। मामले में महिला थाना पुलिस ने पति सूरज, सास पुष्पा और ससुर महेश गुप्ता पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें