फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिला समेत कई के खिलाफ बलवा का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में विवादित भूमि पर गेट लगाने के मामले में बुधवार को पुलिस ने दो महिला समेत पांच नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़ित अनिल सिंह की तहरीर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि लोढ़ी गांव निवासी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि उनकी भूमि के अराजी नंबर में कुछ लोग सह खातेदार हैं। उनके शोरूम से दक्षिण स्थित सहन की भूमि पर बगैर नाप जोख कराए ही सह खातेदार अवैध ढंग से निर्माण और मारपीट पर आमादा हैं। विवादित भूमि का मामला कोर्ट में चल रहा है। दीवानी न्यायालय में जाड़े की छुट्टी होने के कारण विपक्षी जबरन 25 दिसंबर की रात उनकी जमीन में अवैध निर्माण कार्य करवा रहे थे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। जानकारी होने पर मौके पर पुलिस ने पहुंच कर निर्माण कार्य को बंद करा दिया था। इसके बाद भी विपक्षियों ने तीन जनवरी की रात कई मजदूरों के साथ पुन: विवादित स्थल पर निर्माण कार्य करते हुए गेट लगा दिया। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि पीड़ित अनिल सिंह की तहरीर पर बिचपई गांव निवासी गीता देवी, अंकित कुमार सिंह, सफरीपुर निवासी उर्मिला देवी, बिचपई निवासी कमलापति सिंह, सफरीपुर निवासी दिलीप कुमार सिंह और 40 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बलवा, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें