फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्रों समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी के निर्देश पर पीड़ित बलिराम की तहरीर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पवर गांव निवासी वादी बलिराम का कहना है कि 12 दिसंबर को ढाई बजे पवर गांव निवासी सुमन पांडेय को उन्हीं के खेत में एकराय होकर जान से मारने की नियत से घेरकर लाठी-डंडा व लात-मुक्का से मार रहे थे। शोर-गुल सुनकर वह बीच बचाव करने गया तो सभी उसे भी लाठी डंडे से मारने लगे। चीख पुकार सुन कर सुमन के पिता योगेंद्र कांत पांडेय, गोपाल दूबे समेत कई लोग आ गए। विपक्षियों ने उनकी भी पिटाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर उनकी उसकी जान बची। इंस्पेक्टर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर पिता-पुत्रों समेत आठ लोगों के खिलाफ एससी/एसटी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें