फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये ऐंठने वाले एमडी के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सौर ऊर्जा संयंत्र देने के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने एक एमडी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मानपुर गांव के रहने वाले पीड़ित हर्षलाल ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि एक सूचनादाता कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा प्रधान मंत्री कुसुम योजना के तहत सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए 3,59,900 रुपये मांगे। उसने यूपीआई के जरिये एमडी के बताए बैंक खाते में रुपये डाल दिए। कथित एमडी अमित उससे बराबर मोबाइल पर बात करता रहा कि आपने पैसा जमा कर दिया है। आपके पास सौर ऊर्जा संयंत्र शीघ्र भेज दिया जायेगा, लेकिन आज तक कोई सोर ऊर्जा संयंत्र प्राप्त नहीं हुआ। पीड़ित का आरोप है कि अब कथित एमडी फोन रिसीव नहीं कर रहा। संदेह उत्पन्न हो रहा है कि उक्त एमडी सही नहीं है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी एमडी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें