फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: भाजपा विधायक समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा, आचार संहिता का उल्लंघन करना भारी पड़ा

Thu, 27 Jan 2022 10:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आचार संहिता का उल्लंघन करना भाजपा विधायक को भारी पड़ गया। सोनभद्र जिले के कोन थाने में बुधवार को झारखंड के भाजपा विधायक भानूप्रताप शाही, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होते ही राजनैतिक कार्यकर्ताओं मे खलबली मच गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोपहर बाद भाजपा के प्रवासी प्रभारी के रूप मे नियुक्त भवनाथपुर (झारखंड) के भाजपा विधायक भानूप्रताप शाही कोन क्षेत्र के रामगढ़ मिश्री, बागेसोती समेत अन्य स्थलों पर मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल के साथ चुनाव प्रचार करने गए थे।

विज्ञापन

प्रचार के दौरान काफी भीड़भाड़ इकट्ठा कर रखी थी। शिकायत पर फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम डाला के प्रभारी/सहायक विकास अधिकारी महीपाल लाकरा की तहरीर पर विधायक, मंडल अध्यक्ष समेत 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं पर आचार संहिता व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ शंकर प्रसाद ने विधायक भानू प्रताप शाही, मण्डल अध्यक्ष और सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज  किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें