सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र महुलिया गांव स्थित बाबा ढाबा के पास मंगलवार देर रात करीब 09:30 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे हिन्दुवारी चौकी इंचार्ज संजीव कुमार राय घायलों को जिला अस्पताल ले गए।
जानकारी के अनुसार, एक बाइक से छविंद्र शर्मा निवासी केकराही अपने रिश्तेदार रामाशंकर(30) निवासी नरैना थाना शाहगंज और भांजे संजय कुमार निवासी जिगना के साथ अपने घर वापस केकराही जा रहे थे। महुलिया बाबा ढाबा के पास तीनों ट्रक की चपेट मं आ गए।