फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-माफिया की करोड़ों की संपत्ति पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल की सीमावर्ती मध्यप्रदेश में कब्जा की गई भूमि पर रविवार बुलडोजर चलने से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। इस दौरान भू-माफिया से करोड़ों की संपत्ति मुक्त करा ली गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश चुनाव में बुलडोजर की चर्चाओं ने मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी बुलडोजर के प्रति प्रेम जाग गया है। अब योगी की तरह ही मामा शिवराज भी अवैध अतिक्रमणकारियों, भू-माफिया पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिए हैं। हालिया कार्रवाई इसी का हिस्सा मानी जा रही है। भू-माफिया के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिंगरौली प्रशासन ने रविवार को भू-माफिया, शराब माफिया एवं निगरानी सुदा बदमाश दसौती निवासी संतोष दुबे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ 33 लाख रुपये के एनसीएल की जमीन से कब्जा मुक्त कराया। पुलिस ने बताया कि संतोष दुबे पर कुल 36 प्रकरण पंजीबद्ध हैं। इसमें 22 मामले अवैध खनन, परिवहन और चोरी के हैं। एक मामला सरकारी कर्मचारियों पर हमला का भी है। कार्रवाई इसी के आधार पर की गई। संतोष दुबे ने लंबे समय से एनसीएल की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। उसे चिह्नित कर बेदखली का नोटिस जारी किया गया। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें