फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत, घर से नहाने के लिए निकले थे बच्चे

Thu, 02 Nov 2023 06:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

ग्राम पंचायत जुगैल के टोला मुर्गीडाड़ निवासी अमृत लाल की पुत्री रजवंती (8) अपने भाई चंद्रदेव (6) के साथ बुधवार की दोपहर बाद घर से करीब 400 मीटर दूर सेउड़हवा नाले में नहाने गए थे। नाले में पानी सूख चुका है।
विज्ञापन
Sonebhadra: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नदी-तालाब के पानी में डूबने से हो रही मौतों का सिलसिला लगातार बना हुआ है। इस बार जुगैल थाना क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों सगे भाई-बहन हैं। नहाने के दौरान वह गड्ढे में डूब गए। काफी प्रयास के बाद उनका शव बाहर निकाला गया। पिछले नौ दिनों में डूबने से अब तक 13 मौतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन

ग्राम पंचायत जुगैल के टोला मुर्गीडाड़ निवासी अमृत लाल की पुत्री रजवंती (8) अपने भाई चंद्रदेव (6) के साथ बुधवार की दोपहर बाद घर से करीब 400 मीटर दूर सेउड़हवा नाले में नहाने गए थे। नाले में पानी सूख चुका है। पशुओं को पानी पीने के गड्ढा खोदा गया है। बताते हैं कि बच्चे इसी पानी में नहा रहे थे। घंटों बाद भी जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजन उन्हें ढूंढने पहुंचे। गड्ढे के पास बच्चों के कपड़े पड़े थे, लेकिन बच्चे नदारद थे। डूबने की आशंका जताते हुए शोरगुल मचाना शुरू किया। गड्ढे में उतरकर तलाश की गई तो दोनों बच्चे के शव बरामद हुए। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात और नेटवर्क न होने के चलते परिजनों ने बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव की सूचना पर पुलिस ने दोनों बच्चों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सीओ डॉ. चारु द्विवेदी ने बताया कि पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें