फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पद्धति विद्यालय के जल्द बहुरेंगे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के उरमौरा गांव में संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय के दिन बहुरने वाले हैं। विद्यालय की टूटी खिड़कियों और ओवरहेड पानी के टंकी सहित अन्य मरम्मत कार्यों की रुपरेखा तैयार कर ली गई है। इस विषय पर सोमवार को सांसद और विधायक से भी गहन मंथन हुआ।
विज्ञापन

डायट परिसर में सिलाई मशीन वितरण करने आए सांसद पकौड़ी लाल कोल और सदर विधायक भूपेश चौबे से जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने राजकीय आश्रम पद्धति महिला विद्यालय की दुर्व्यवस्था से अवगत कराया। कहा कि विद्यालय में लगी 60 प्रतिशत खिड़कियां टूट गई हैं। इससे बच्चियों को काफी दिक्कत होती है। विद्यालय परिसर में स्थित ओवरहेड टंकी की सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। विद्यालय परिसर में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इस नाते छात्राओं को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पूर्व में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने भी विद्यालय का निरीक्षण किया था तो उस वक्त भी तमाम कमियां मिली थीं। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई भी वर्षों से नहीं की जा रही है। इस संबंध में सांसद पकौड़ी लाल कोल व सदर विधायक भूपेश चौबे ने समाज कल्याण अधिकारी को आश्वासन दिया कि विद्यालय का जीर्णोद्धार कराने में धन की कमी आड़े नहीं आयेगी। जरूरत पड़ी तो वह अपने निधि से भी धन दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें