फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी में दूल्हे की एक जिद पर ऐसी बिगड़ी बात कि दुल्हन ने शादी से किया इनकार, वर पक्ष को चुकाने पड़े 5 लाख

Thu, 29 Feb 2024 01:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक शादी समारोह में दूल्हे ने ऐसी जिद की, जिससे नाराज दुल्हन ने फेरे लेने से ही इनकार कर दिया। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इन सब के बीच दूल्हे के घरवालों को पांच लाख से अधिक रुपये भी वधू पक्ष को देने पड़े। आइए जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
दुल्हन का शादी से इनकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवाह मंडप में सिंदूरदान के समय दहेज में बाइक मांगना दूल्हे को भारी पड़ गया। दुल्हन ने लालची दूल्हे के साथ शादी से इनकार कर दिया। घंटों पंचायत के बाद बरात बिन शादी के ही लौट गई। दूल्हा पक्ष को शादी में हुए खर्च के रूप में पांच लाख रुपये भी चुकाने पड़े। मामला सोनभद्र की सीमा से सटे गढ़वा जिले (झारखंड) के एक गांव का है।

विज्ञापन


विंढमगंज से सटे गढ़वा जिले के सगमा ब्लॉक अंतर्गत मकरी गांव से बुधवार की शाम बरात 18 किमी दूर भवनाथपुर क्षेत्र में गई थी। बैंड-बाजे पर नाचते-झूमते बराती लड़की के दरवाजे पर पहुंचे। परंपरागत ढंग से द्वारपूजा और जयमाल की रस्में पूरी हुईं। शादी के लिए मंडप में जब सिंदूरदान की बारी आई तो अचानक दुल्हा दहेज में गाड़ी की मांग करने लगा। पहले उसने कार की मांग रखी, फिर समझाने पर बाइक की जिद करने लगा। 

विज्ञापन

पंचायत के बाद भी नहीं बनी बात

sonbhadra news - फोटो : अमर उजाला
दुल्हे की इस हरकत से लड़की वाले हैरान रह गए। बड़े-बुजुर्गों ने उसे मनाने का काफी प्रयास किया, मगर वह बाइक मिलने के बाद ही मांग में सिंदूर डालने पर अड़ गया। मामला बिगड़ने पर दुल्हन ने भी लालची दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार कर दिया और मंडप से उठकर चली गई। 

दोनों पक्षों के वरिष्ठों ने मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में लड़की वालों ने दूल्हा और बरातियों को रोक लिया। शादी के आयोजन में हुए खर्च की मांग करने लगे। दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत के बाद लड़के वालों ने शादी में हुए खर्च 5 लाख 13000 रुपये अदा किए, तब उन्हें छोड़ा गया। बरात बिन दुल्हन के ही लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें