फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मई से भाजपा चलाएगी सुशासन एवं गरीब कल्याण पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को जिला पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। तीस मई से सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के महामंत्री/जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 30 मई को आठ वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। इसके उपलक्ष्य में पार्टी 30 मई से 15 जून तक सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा का आयोजन करेगी। पार्टी के मंडल और उसके ऊपर के पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी 75 घंटे एससी/एसटी, पिछड़ा वर्ग, किसानों, युवाओं, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के बीच जाकर केंद्र सरकार की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा करेंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने की। संचालन जीत सिंह खरवार ने किया। बैठक में जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण गोंड, अनूसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांदप्रकाश जैन, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा गोविंद यादव, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दूबे, अभिषेक सिंह चंदेल, अशोक मौर्य, रंजना सिंह, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, राजन चौधरी, कन्हैया जायसवाल, संतोष शुक्ला, शंभू नारायण सिंह, कैलाश बैसवार, गुड़िया वर्मा, अनूप तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें