यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल के विरोध में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। सदर और ओबरा तहसील में प्रदर्शन के दौरान विशेष सचिव के खिलाफ नारे लगाए। सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। वकील न्यायिक कार्य से भी विरत रहे। कार्य बहिष्कार से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे।
प्रदर्शन कर रहे वकीलों का कहना था कि विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल ने 14 मई और फिर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने 15 मई को पत्र में अधिवक्ता के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर प्रदेश भर के अधिवक्ताओं का अपमान किया है। इन दोनों पत्रों के विरोध में प्रदेश भर के अधिवक्ता साथी बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को न्यायिक कार्यों से पूर्ण रूप से विरत रहे। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला ने अपमानजनक टिप्पणी करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह, चंद्रपाल शुक्ला, रामजियावन सिंह यादव, मनोज धर, मुन्ना सिंह, राजकुमार, सुरेश सिंह, श्रवण पांडेय, मुहम्मद असलम आदि शामिल रहे। उधर, ओबरा में सोनाचंल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में सोनाचंल बार के चुनाव अधिकारी पुष्पराज पांडेय, पूर्व अध्यक्ष रमाशंकर यादव, कपूर चंद्र पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, गजेंदर यादव, मनोज पाठक, ईश्वर जायसवाल, अनुज, अनिल राय, दिनेश दुबे, संजय, अमित श्रीवास्तव, ब्रहम कुमार, कमलेश यादव, बुद्धि नरायन, लल्लन सिंह, सुनील चौबे, हरेंद्र सिंह, मिथिलेश तिवारी, सोनाचंल बार के महामंत्री अनिल मिश्रा आदि शामिल रहे।
दुद्धी बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन एसडीएम दुद्धी शैलेंद्र कुमार मिश्र को सौंपा। अधिवक्ताओं ने विशेष सचिव व अपर मुख्य सचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कचहरी परिसर से सैकड़ों की संख्या में निकले अधिवक्ताओं का हुजूम मुख्य सड़क से होते हुए तहसील परिसर पहुंचा और सभा की। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपका मांगपत्र शासन-प्रशासन को तत्काल प्रेषित किया जायेगा। दुद्धी बार अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह, सचिव मनोज मिश्रा व उमेश चंद , रामपाल जौहरी, प्रेमचंद यादव, कुलभूषण पांडेय, राकेश कुमार श्रीवास्तव, रामदुलारे गुप्ता, सत्यनारायण यादव, आनंद कुमार गुप्ता संतोष कुमार,संजय कुमार कनौजिया सुदेश मौर्य, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।