फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसों में भाजपा के सेक्टर संयोजक की मौत, महिला समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में भाजपा नेता की मौत हो गई और एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पहली घटना मांची थाना क्षेत्र के ढोसरा गांव की है। पल्हारी निवासी शंकर खरवार (50) भाजपा के सेक्टर संयोजक थे। शुक्रवार को वह अपने लोढ़ा गांव निवासी मुकेश (25) के साथ रामगढ़ से घर लौट रहे थे। ढोसरा गांव के पास विपरीत दिशा से एक अन्य बाइक पर आ रहे कंदलाल (30) से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने शंकर खरवार को मृत घोषित कर दिया गया। पनौरा चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अन्य दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उधर, चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला बाजार में सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर से चूड़ी गली निवासी कतवरिया देवी (38) घायल हो गईं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर मालोघाट टोल प्लाजा के पास दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार चोपन थाना क्षेत्र के भवानी कटरिया गांव निवासी विकास (22), कमलेश (35), दिनेश (32) और दूसरी बाइक पर सवार रॉबर्ट्गंज के चुर्क निवासी नवीन को चोट आई। नवीन को दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य तीनों को टोलवेज कंपनी की एंबुलेंस चोपन सीएचसी ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने कमलेश और विकास को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें