फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तकादा कर लौट रहे युवा व्यापारी समेत दो की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव में शुक्रवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें जूता व्यापारी समेत दो युवकों की मौत हो गई। तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। व्यापारी अपने साथी के साथ तकादा कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

घोरावल नगर के वार्ड नंबर-10 निवासी राजू मंसूरी (30) जूता-चप्पल का व्यापार करते हैं। घोरावल के पश्चिमी इलाके में उनका कुछ लोगों के पास रुपये बकाया था। इसी का तकादा करने वह अपने मोहल्ले के ही आलम मंसूरी (25) के साथ बाइक से गए थे। शुक्रवार देर शाम घर लौटते समय रास्ते में परसौना गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में राजू, आलम और दूसरी बाइक पर सवार तेंदुहार गांव निवासी आनंद, छोटू, अमृत लाल घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजू मंसूरी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अमृतलाल की भी मौत हो गई। अन्य तीन घायलों का उपचार चल रहा है। राजू अंसारी की आठ और तीन साल की दो बेटियां हैं। घोरावल कोतवाली के प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें