फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार किसानों की हितैषी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। क्षेत्र के कड़िया सेक्टर के बसही बूथ पर भाजपा किसान मोर्चा ने मंगलवार को किसान चौपाल लगाई। किसान हित में किए गए केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को गिनाते हुए भाजपा को किसानों का हितैषी करार दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण पांडेय ने कहा कि किसानों के लिए अंत्योदय कार्ड को शुरुआत करने वाली भाजपा सरकार है। किसान सम्मान निधि, किसान के बच्चों को पैदा होने से लेकर छह वर्ष तक कई तरह के खर्च सरकार उठाती है। सरकार ने किसानों को आवास व शौचालय दिया। बंद पड़ी चीनी मिलों को प्रदेश सरकार ने पुन: शुरू कराया। बकाया गन्ना किसानों का भुगतान भी किया गया। तीन कृषि कानूनों को लाकर किसानों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोला गया है। इस अवसर पर रोहित जायसवाल, राजेश मौर्य, पंकज मिश्रा, रामगति गुप्ता, मनोज पटेल, अशोक मौर्य, प्रभाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें