फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Airport: बर्ड हिट से क्षतिग्रस्त इंडिगो विमान देर रात वाराणसी डायवर्ट, 216 यात्री सुरक्षित

Mon, 12 Jan 2026 11:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: गोरखपुर से बंगलूरू जा रही इंडिगो की उड़ान पक्षी से टकरा गई। जिसके बाद विमान को वाराणसी स्थित बाबतपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इस दौरान यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। 
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार रात गोरखपुर से बंगलूरू जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-437 पक्षी से टकराने (बर्ड हिट) के कारण वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। विमान में 216 यात्री सवार थे। विमान को शाम 7:05 बजे सुरक्षित रूप से वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया।
विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि उड़ान के दौरान विमान से पक्षी टकरा गया। इससे विमान के अगले हिस्से (नोज सेक्शन) को नुकसान पहुंचा। जांच में नोज सेक्शन में डेंट और हल्की दरार पाई गई। तकनीकी खराबी सामने आने के बाद पायलट ने एहतियातन वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क कर विमान को नजदीकी सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया। 

इसे भी पढ़ें; Akshara Singh: अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, गंगा घाटों की खुबसूरती को निहारा
विज्ञापन


विमान के लैंड करते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा और तकनीकी टीम अलर्ट हो गई। विमान को बे नंबर-03 पर पार्क किया गया। पायलट ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आगे की उड़ान संचालित करने से इन्कार कर दिया, जिसके चलते गोरखपुर बंगलूरू की यह उड़ान रद्द कर दी गई। रात करीब 8:40 बजे सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडिगो एयरलाइंस की ओर से उन्हें शहर के विभिन्न होटलों में ठहराने की व्यवस्था की गई। इंडिगो की तकनीकी विशेषज्ञों की टीम विमान में आई क्षति की विस्तृत जांच की। मरम्मत और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही विमान की आगे की उड़ान को लेकर निर्णय लिया जाएगा। 

विमान के अचानक डायवर्ट होने की सूचना मिलने पर यात्रियों के परिजनों ने भी एयरपोर्ट प्रशासन से संपर्क किया। प्रशासन द्वारा स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताए जाने के बाद यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें