सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर कस्बे के दक्षिणी तिराहे के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार की शाम करीब छह बजे पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर ले जाया गया, जहां स्थित गम्भीर देख एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल की पहचान अनमोल (42) पुत्र कोमल निवासी धौरुपुर, राजपुर मिर्जापुर के रूप में हुई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किराने करवाने के साथ घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को बीएचयू रेफर कर दिया।