फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंड्रावॉल से टकराई बाइक, बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव में शनिवार की देर शाम बेकाबू होकर एक बाइक बाउंड्रीवॉल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम सरडीहा गांव निवासी राममूरत (45) बाइक से गांव में ही कुछ दूर पर स्थित ससुराल जाने को निकले। रास्ते में एक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दीवार से टकराई। दुर्घटना में राममूरत गंभीर रूप से घायल होकर बाइक के बीच में फंस गए। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर मदद को पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी ले गई। कोतवाल ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें