सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में स्थित राजस्थान भवन में शनिवार को मारवाड़ी महिला मंच की ओर से सावन सिंधारा मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने चाट-पकौड़ी के लगे स्टॉल पर इडली और गोलगप्पे तो खाए ही, तीज सेल्फी प्वॉइंट पर समूह में महिलाओं ने फोटो लेकर सावन सिंधारा तीज मेला को यादगार बनाया। इस दौरान राजस्थान भवन का मुक्तांगन मारवाड़ी संस्कृति की झलक का गवाह बना। मंच की अध्यक्षा निशा अग्रवाल और ऊषा चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
निशा अग्रवाल ने कहा कि हरियाली तीज सावन के महीने में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है। यह व्रत हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। श्रावण मास में इस पर्व का महत्व अधिक माना जाता है। राजस्थान में यह पर्व विशेष धूमधाम से मनाया जाता है। इसी के उपलक्ष्य में नगर स्थित राजस्थान भवन को आकर्षक ढंग से झालर बत्ती से सजाया गया। मेले में विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए गए थे। पूनम खेतान गोलगप्पा, नीलम जैन और सुचिता खेतान ने विभिन्न प्रकार के केक, अनीता कनोडिया ने चाट, ऊषा चौधरी समोसा, इडली, ज्योति शर्मा ने कचौड़ी, श्रेया बंका ने राखी, तृप्ति केडिया ने मोमोज, दिव्या अग्रवाल ने सलवार सूट का स्टाल लगाया। मेले में लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुप्त उठाया। मेले में तीज सेल्फी प्वॉइंट पर समूह में महिलाओं ने फोटो लेकर सावन सिंधारा तीज मेला को यादगार बनाया। मीना जालान, मंजू लता खेतान, सुनीता सर्राफ, खुशबू खेतान, प्रभा बंका, श्रेया, शीला जैन, विनोद कानोडिया शामिल रहे।