फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन दिन से लापता बीडीसी का जंगल में पेड़ से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव से सटे भोलाबथान के जंगल में तीन दिन से लापता बीडीसी रूपलाल (37) का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। रविवार की सुबह जंगल से लकड़ी लेने जा रहे लोगों ने शव को देखकर प्रधान को सूचना दी। और प्रधान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

रूपलाल का शव पलाश के पेड़ के सहारे उसी के शर्ट से बने फंदे से लटक रहा था। रविवार की सुबह लकड़ी लेने जा रही महिलाओं ने शव देखा। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन एवं ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त की। उधर, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच की है। पिता रामरूप ने बताया कि रूपलाल के तीन बच्चे हैं, दो लड़का और एक लड़की है। रूपलाल छह जून को घर पर चहारदीवारी बनाने के लिए लेबर लेने रामकिशुन बीडीसी की बाइक लेकर गया था। तब से वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें