फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार काउंसिल देगा यूपी के 849 अधिवक्ताओं को राहत धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कोरोना पीड़ित और गंभीर बीमारी से ग्रसित 849 अधिवक्ताओं को शीघ्र ही बार काउंसिल सहायता धनराशि मुहैया कराएगा। यूपी बार काउंसिल कार्यालय प्रयागराज में शनिवार को हुई बैठक में इसकी स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

बता दें कि बार काउंसिल उत्तर प्रदेश प्रयागराज कार्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय बार काउंसिल अधिवक्ता कल्याणकारी समिति (नियम-40) की बैठक में प्रदेश बार काउंसिल में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि सदस्य एवं नियम-40 समिति के पदेन अध्यक्ष श्रीनाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें नियम-40 समिति के सदस्य क्रमश: योगेंद्र स्वरूप (कानपुर नगर) व अखिलेश कुमार अवस्थी (लखनऊ) उपस्थित रहे। समिति की बैठक में सबसे पहले 28 नवंबर 2020 की बैठक में स्वीकृत 287 कोरोना पीड़ित अधिवक्ताओं और 17 जनवरी 2021 की बैठक में स्वीकृत 290 कोरोना पीड़ित अधिवक्ताओं के सहायता राशि के भुगतान के लिए कार्यालय को निर्देशित किया गया। इसके अलावा 22 जनवरी 2022 की हुई बैठक में स्वीकृत 272 कोरोना पीड़ित एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित अधिवक्ताओं के सहायता राशि के भुगतान के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। को-चेयरमैन बार काउंसिल ऑफ इंडिया श्रीनाथ त्रिपाठी ने बताया कि उक्त बैठक में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश पाठक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें