फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन और बंद रहेंगे बैंक, पहले दिन भी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी बैंक चार दिन के लिए बंद है। पहले दिन महीने का आखिरी शनिवार होने के नाते बैंक बंद रहे। इस नाते बैंक आए खाताधारकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं रविवार से मंगलवार तक भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में एटीएम भी जवाब देने लगे हैं।इससे परेशानी भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

जिले में करीब डेढ़ सौ से अधिक बैंक संचालित हो रहे हैं। बैंकों में महीने के दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रहता है। इस नाते शनिवार यानी 26 मार्च को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहे। रविवार को भी सार्वजनिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं सोमवार और मंगलवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, इस नाते दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे और जमा-निकासी नहीं होगा। हालांकि एटीएम तो खोले जा रहे हैं। लेकिन कई एटीएम बैंक के साथ ही खुलते व बंद होते है, इस नाते खाताधारकों को नकदी रुपयों के लिए भटकना पड़ रहा है। तीन दिन और बैंक बंद रहा तो लोगों के समक्ष समस्या बढ़ जाएगी। इस संबंध में लीड बैंक प्रबंधक अरुण पांडेय का कहना है कि जिले में कुल 154 बैंक शाखा संचालित हैं। सोमवार और मंगलवार को बैंक यूनियनों की तरफ से हड़ताल की घोषणा की गई है। ऐसे में यदि बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे तो सोमवार व मंगलवार को भी लेन-देन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें