फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया पेपर लीक कांड : पत्रकारों की रिहाई के लिए अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन सौपते श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र/चोपन। बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी का विरोध तेज होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को सोनांचल में कई स्थानों पर प्रदर्शन कर पत्रकारों ने उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों के रिहाई की मांग की। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिले के पत्रकारों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर रमेश यादव को सौंपा। बलिया में पत्रकारों पर हो रही कार्रवाई को निंदनीय बताते हुए उनके रिहाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में चंद्रकांत पांडेय, शशिकांत चौबे, बृजेश शुक्ल, रवि पांडेय, अमित मिश्रा, विधु शेखर मिश्र, दिनेश पांडेय, जितेंद्र गुप्ता, अनूप श्रीवास्तव, दीपक शुक्ला, जुल्फेकार हैदर, मुनि महेश शुक्ला, प्रदीप चौबे, नीरज शुक्ला, प्रमोद चौबे, संतोष सोनी, गिरीश पांडेय, सचिन कुमार, सुरेंद्र त्रिपाठी, विनय सिंह, राजन चौबे आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं चोपन में पत्रकारों ने बस स्टैंड पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन ओबरा एसडीएम जैनेंद्र सिंह को सौंपा। इस दौरान पत्रकारों ने बलिया प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारे भी लगाए। प्रदर्शन में सतेंद्र मिश्रा, मनोज सिंह, अमित सिंह, संतोष मिश्रा, राजेश भारती, संजय चेतन, जगदीश तिवारी, सद्दाम कुरैशी, कृपा शंकर पाण्डेय, अमलेश सोनकर, सत्यदेव पांडेय, राहुल शर्मा, घनश्याम पांडेय, अरविंद दुबे, कैलाश नाथ, अनुज कुमार, विनीत पांडेय, विनीत शर्मा, कामेश्वर विश्वकर्मा, विजय साहनी, प्रवीण विश्वकर्मा, मनोज पांडेय, अशोक मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
नगवां में भी पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में नगवां व चतरा के पत्रकारों ने प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बीडीओ व रायपुर थाना प्रभारी को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में श्याम सुंदर पांडेय, लाल बहादुर, धर्मबीर सिंह, सुनील सिंह, अवधेश पटेल, राजन गुप्ता, विजय शंकर पांडेय, कुंज बिहारी यादव, विनय दुबे, रामसूरत गुप्ता, सत्यनारायण मौर्य आदि पत्रकार मौजूद रहे।

नगवां ब्लॉक में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपते पत्रकार।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें