फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र:  मारकुंडी घाटी में पलटा बल्कर, बिहार निवासी चालक की मौत

Mon, 10 May 2021 09:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
घाटी में पलटा बल्कर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोमवार की सुबह राखड़ लड़ा एक बल्कर पलट गया। इस हादसे में बल्कर चालक की मौत हो गई। वह औरंगाबाद बिहार का निवासी बताया जा रहा है। घटना चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राखड़ लोड बल्कर ऊर्जान्चल से राखड़ लोड करके वाराणसी जा रहा था। सुबह में करीब चार बजे जैसे ही बल्कर मारकुंडी घाटी में पहुंचा तो एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 3 घंटे बाद उसमें फसे चालक के शव को निकाला। उसकी पहचान संतोष सिंह(40) पुत्र विनीत निवासी औरंगाबाद (बिहार) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, संतोष गाड़ी का चालक था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें