फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ हजार अंत्योदय लाभार्थियों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंत्योदय कार्डधारकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत जिले में एक से 31 दिसंबर तक आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। अंत्योदय लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड कोटे की दुकानों पर कॉमन सर्विस सेंटर के एलईओ व आरोग्य मित्रों की तरफ से प्रत्येक ग्राम पंचायतों में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने बताया कि जिले में 60,558 अंत्योदय कार्डधारक हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत जोड़ा गया है। अब तक कुल 7135 अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया भी गया है। जिले में अब तक कुल 2,09,615 लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनाया जा चुका है। सीएमओ ने बताया कि शासन स्तर पर जिले के अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। जिससे वह भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ उठा सकें। इसके मद्देनजर 31 दिसंबर तक प्रत्येक ब्लाक के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कोटेदारों की दुकानों पर कॉमन सर्विस सेंटर के एलईओ आरोग्य मित्रों की तरफ से कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए लाभार्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें