फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आयुष हॉस्पिटल और चोपन विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर के घुवास कॉलोनी स्थित एवरग्रीन क्रिकेट क्लब के मैदान पर आयोजित रात्रिकालीन टी-10 कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन तीन मैच खेले गए। इसमें आयुष हास्पिटल और चोपन की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। पहला मुकाबला एके मेंस वियर रॉबर्ट्सगंज और आयुष हॉस्पिटल के बीच खेला गया। इसमें आयुष हॉस्पिटल ने रोमांचक मुकाबले में अखिलेश यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत एक रन से जीत दर्ज कर अगले राउंड में पहुंची। तीन विकेट लेने पर अखिलेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मुकाबला चोपन और उरमौरा के बीच खेला गया। इसमें चोपन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 66 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उरमौरा महज 24 रनों पर ऑल आउट हो गई। चोपन के आकाश को हरफनमौला प्रदर्शन (8 रन, दो विकेट) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बुधवार को तीसरा और आखिरी मुकाबला चोपन और घोरावल के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चोपन ने निर्धारित 10 ओवरों में 62 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घोरावल की टीम महज 21 रनों पर ढेर हो गई। चोपन के आकाश को बेहतर प्रदर्शन पर मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। निर्णायक की भूमिका शाहिद, राजू मौर्या और सर्वेश तिवारी ने निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें