फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी खास में एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पनारी के फफराकुंड निवासी किरन (20) की शादी 13 माह पूर्व गोठानी गांव निवासी सूरज केशरी से हुई थी। विवाहिता पांच माह की गर्भवती थी। बृहस्पतिवार को उसका शव संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पाकर सीओ डॉ. चारू द्विवेदी और जुगैल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। सीओ डॉ चारु द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें