फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म स्ट्रीट डांसर-3डी की कलाकार वर्तिका झा को किया सम्मानित, बोलीं-जो भी हूं मैं, माता-पिता की है मेहनत

Thu, 03 Dec 2020 12:34 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
औड़ी मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में वर्तिका झा को सम्मानित करते सामाजिक कार्यकर्ता पंकज मिश्रा - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन

नृत्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर-3डी फिल्म में सह कलाकार वर्तिका झा को सोनभद्र की सामाजिक संस्था ऊर्जांचल खाना बैंक ने सम्मानित किया। क्षेत्र स्थित एक होटल में बुधवार को कार्यक्रम हुआ। 

विज्ञापन


खाना बैंक के सदस्य पंकज मिश्रा, वीके सिंह, धनंजय श्रीवास्तव, गोविंद मिश्रा ने कहा कि ऊर्जांचल की बेटी नृत्य कौशल से पूरे देश में परचम लहरा रही हैं। वर्तिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया। बताया कि उन्होंने डांस और फिल्म स्टार बनने में काफी सहयोग किया। कार्यक्रम में वर्तिका ने अपने कुछ पसंदीदा गीतों पर नृत्य भी किया। समारोह में उपस्थित प्रभारी निरीक्षक, अनपरा विजय प्रताप सिंह ने भी वर्तिका के कौशल की सराहना की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें