ओबरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करते विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठ?
- फोटो : SONBHADRA
ओबरा। विश्व हिंदू परिषद की तरफ ओबरा प्रखंड धर्म रक्षा अपर्ण निधि का कार्यक्रम बुधवार को शिशु शिक्षा निकेतन ओबरा में आयोजित किया गया। क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश ने प्रभु श्रीराम व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि भारत के सुदूर एवं दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों में हजारों एकल विद्यालय के माध्यम से स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित कर बेहतर जीवन देने का प्रयास किया जा रहा है। समाज सेविका सावित्री देवी ने मुख्य अतिथि अंबरीश को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का स्मृति चिन्ह भेंट किया। सत्यप्रताप, सीबी राय, सतीश, अशोक गोश्वामी, जनार्दन, कमलेश, दिलीप कृष्ण भारद्वाज, आदित्य, अम्बरीश उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, सावित्री देवी, अनिकेत श्रीवास्तव, उमेश पटेल, अभिषेक सोनी आदि मौजूद रहे।