फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की योजना बना रहे चार युवकों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी राबर्ट्सगंज के सोनभद्र रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की रात घेराबंदी कर पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों के कब्जे से चोरी करने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े दस बजे मुखबिर के जरिए सीओ राजकुमार त्रिपाठी को सूचना मिली सोनभद्र रेलवे स्टेशन के समीप यूकेलिप्टस प्लांटेशन में कुछ युवक चोरी करने की योजना बना रहे हैं। सीओ के निर्देश पर फोर्स के साथ कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही वहां पहले से मौजूद युवक भागने लगे। कोतवाल ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने पीछा कर भाग रहे चार युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए सदर कोतवाली क्षेत्र के परासी गांव निवासी निगम, दीपक, जैत गांव निवासी सूरज और रौप गांव निवासी अरविंद के कब्जे से चाकू, ब्लेड, चाभी का गुच्छा समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें