फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकरा में एक और महिला की अबूझ बीमारी से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड की सेंदुर मकरा ग्राम पंचायत में अबूझ बीमारी से मौतें होने का सिलसिला जारी है। बुधवार की देर शाम अबूझ बीमारी से एक और महिला की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर विकासखंड की सेंदुर मकरा ग्राम पंचायत में अबूझ बीमारी से बुधवार की देर शाम नीतू (26) पत्नी नन्दू की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी रिया (5) की एक दिन पूर्व मंगलवार को ही मौत हुई थी। रिया की मौत के बाद परिजन उसका अंतिम संस्कार कर पाते कि नीतू की हालत बिगड़ते देख उसे लेकर वाराणसी जाना पड़ा जहां बुधवार की देर शाम उसने भी दम तोड़ दिया। मां-बेटी की मौत से परिजन मातम में डूब गए हैं। अबूझ बीमारी से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक पखवाड़े के भीतर अब तक मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। ऐसे में ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्रामीणों के मुताबिक बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य महकमे द्वारा छिड़काव का काम बंद कर दिया गया। इससे पूर्व समय रहते छिड़काव न होने की वजह से मच्छरों के प्रकोप के कारण गांव में मलेरिया और टाइफाइड पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जनपद में मलेरिया का अलग विभाग होने के बावजूद इस दिशा में कोई कदम न उठाने से लोगों में नाराजगी व्याप्त है। उन्होंने मलेरिया विभाग द्वारा किए गए कार्यों के जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को कैंप न लगाए जाने का आरोप लगाकर नाराजगी जताई। इस संबंध में म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि गांव में कैंप लगाया गया था। बृहस्पतिवार को भी लोगों के खून की जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें