फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने से नाराज कर्मचारी हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत केवाल स्थित घिवही बिजली पावर हाउस पर तैनात विद्युत संविदा मजदूर संगठन के विद्युतकर्मी दो महीने से मानदेय न मिलने से नाराज बृहस्पतिवार को हड़ताल पर चले गए। कर्मियों के कामकाज ठप करने से पावर हाउस से जुड़े लगभग 40 गांव का विद्युत आपूर्ति बाधित हो गइऌ्या है।
विज्ञापन

घिवही पावर हाउस से निकले विंढमगंज, महुली, हरनाकछार और धूमा से 40 गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। संविदा विद्युतकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत संविदा कर्मी संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि बीते दो माह से उन लोगों को मानदेय नहीं मिला है। इसकी शिकायत अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजकर की गई। सात फरवरी तक मानदेय मिलने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक नहीं मिला। हड़ताल पर गए विद्युत संविदा कर्मी सुनील कुशवाहा, भोला पाल, दिनेश, कमलेश शर्मा, देव कुमार, आजाद, कमलेश यादव, बाबूलाल, दिनेश पाल, अरुण आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें