फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, लोगों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 72 घंटे से लगातार बेतहाशा बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने मंगलवार को तहसील मोड़ पर रीवा-रांची मार्ग को जाम कर दिया। बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए। सरकार की छवि बिगाड़ने का आरोप लगाया। नायब तहसीलदार विशाल पासवान के आश्वासन पर करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

लोगों का आरोप था कि पिछले एक पखवाड़े से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। पिछले दो दिन से पूरा क्षेत्र अंधेरे में है। उमस भरी गर्मी से लोग बिलबिलाए हुए हैं। 45 डिग्री के तापमान और उमस से लोग दो दिनों से लोग सो नहीं पाए हैं। बिजली विभाग के अधिकारी एसी में सो रहे हैं और जनता गर्मी से छटपटा रही है। भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि ने कहा कि विभागीय अधिकारी निष्क्रिय हो गए हैं। यही बात अगर औद्योगिक क्षेत्र में होता तो बिजली विभाग के अधिकारी दिन-रात एक कर देते। अभी तक बिजली न आना अधिकारियों की निष्क्रियता को प्रदर्शित करता है। जाम से हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई बराती व यात्री वाहन जाम में फंसे रहे। सूचना पर पहुंचे कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने काफी समझाने बुझाने की कोशिश की, मगर आक्रोशित लोगों ने एक न सुनी। बाद में नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जाम समाप्त करवाया।
विद्युत आपूर्ति तीसरे दिन भी न होने से उबाल
म्योरपुर। औरहवा स्थित विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति तीसरे दिन मंगलवार को भी बहाल न होने से लोगों में नाराजगी है। उपकेंद्र से करीब तीन दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। रविवार को आई आंधी बारिश की वजह से तार और पोल टूट जाने से क्षेत्र की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। सोमवार से हो रहे मरम्मत कार्य के बावजूद मंगलवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल नही की जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें