फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीनियर में अखिलेश और जूनियर में चंद्रमणि ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। वनवासी सेवा आश्रम के बिचित्रा महाकक्ष में सोमवार को 31वां जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसके सीनियर वर्ग में शिक्षा निकेतन गोविंदपुर के अखिलेश और जूनियर वर्ग में इसी विद्यालय के चंद्रमणि को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक सर्वजीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना था। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में पाए जाने वाले वन तुलसी, चकवड़ का अध्ययन, पुराने तालाबों का सर्वेक्षण, प्लास्टिक प्रबंधन, पोषक तत्वों की कमी से स्वास्थ्य पर प्रभाव, रेणुकूट क्षेत्र में हर घर में पौधों का सरंक्षण आदि विषय को लेकर जीआईसी पिपरी, अनपरा, आदित्य बिरला इंटर काॅलेज, हाईस्कूल चौना सहित आश्रम संचालित विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल प्रस्तुत किया। सीनियर वर्ग में जीआईसी पिपरी की कृति सोनी द्वितीय, जीवन शाला मनबसा के सूरज तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में जीवन शाला बकुलिया की अनुराधा को दूसरा और कमलेश को तीसरा स्थान मिला। समापन अवसर पर साहित्यकार अजय शेखर, डाॅ. लवकुश प्रजापति और मोनिका मिश्रा ने विज्ञान का मानव जीवन और प्रकृति के सरंक्षण में उपयोग का आह्वान किया। कहा कि प्रकृति को पूरक बनाएं, दोहन का साधन न समझें। पेड़ पौधों का सरंक्षण करे। अपने अंदर के विज्ञान को समझें और आगे बढ़ें। निर्णायक मंडल मे रामजन्म यादव, अरुण पांडेय, सत्यम सिंह, आयुष कुमार, सियासत अली, यशवी पांडेय, निलेश त्रिपाठी आदि शामिल रहे। मौके पर विमल सिंह, देवनाथ, इंदु बाला, दिवाकर, केवला, विनय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें