एनसीएल खड़िया कोयला क्षेत्र के आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 12वीं के छात्रों को विदाई दी गई। इस अवसर पर जूनियर छात्रों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये सभी का मन मोह लिया। घुंघरू नृत्य, गीत व एकांकी को खूब सराहा गया।
शुभारंभ महाप्रबंधक खड़िया राजीव कुमार ने किया। प्राचार्य संध्या पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय अनुभव एवं व्यावहारिक ज्ञान को साझा किया। इस दौरान आयोजित पिरामिड प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 11वीं के छात्र नमन श्रीवास्तव ने मनमोहक गीत की प्रस्तुत दी तो ओम कुमार और ध्रुव कुमार ने नृत्य की प्रस्तुति दी। बारहवीं के सभी छात्र-छात्राओं ने आकर्षक घुंघरू नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया। महाप्रबंधक राजीव कुमार ने आकाश कुमार को मिस्टर डीएवी और छात्रा ऋषिका पांडेय को मिस डीएवी खिताब से नवाजा। इस दौरान प्रोजेक्ट ऑफिसर सीपी सिंह, एके टोपो, एके सिंह, जुगल किशोर, पाणी पंकज पांडेय, वेद प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।