फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र में विकास की बनी कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन विकासखंड सभागार में बुधवार को ब्लाक प्रमुख लीला देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें वित्तीय सत्र 2022-23 के लिए विकास के प्रस्ताव तैयार किए गए। राज्य वित्त, चौदहवां वित्त से कराए जाने वाले कार्यों के लिए सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए।
विज्ञापन

पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ शुरू हुई बैठक में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा, राज्य वित्त, 14वें वित्त, एनआरएलएम और क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने ग्राम सभा में सड़क, नाली, खड़ंजा, तालाब निर्माण से जुड़े प्रस्ताव दिए। पेयजल संकट का मुद्दा भी उठाया। बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत तालाब की खोदाई, खड़ंजा निर्माण सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर लें। मनरेगा के कार्यों का लक्ष्य समय से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। आवास के नए लक्ष्यों की जानकारी देते हुए अब तक लाभ से वंचित पात्रों को चिह्नित कर सूची ब्लाक पर उपलब्ध कराने की बात कही। ब्लाक प्रमुख लीला देवी ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर समान भाव से काम कराने पर जोर दिया। बैठक में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य, एडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें