फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताधारक को पता नहीं और खाते से निकल गए लाखों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई रेणुकूट के खाताधारक रमेश कुमार भारती ने खाते से 2.89 लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत की है। यह रुपये 21 बार में निकाले गए हैं। बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत का संदेह जताते हुए एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कनहर निर्माण खंड प्रथम पिपरी में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत रमेश कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि एसबीआई रेणुकूट में उसका बचत खाता है। बीते 16 मार्च से आठ अप्रैल के बीच कुल 21 बार में दो लाख 89 हजार 878 रुपये खाते से निकाले गए हैं। खाते से धनराशि निकाली जाती रही मगर एक बार भी उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर किसी भी प्रकार का कोई मैसेज प्राप्त नहीं हुआ। बताया कि जब वह अपने खाते से एटीएम कार्ड के माध्यम से रुपये निकासी करने पहुंचा तो रुपये नहीं निकले। बैंक में पता करने पर रुपये निकासी किए जाने की जानकारी हुई। आरोप है कि बिना बैंक कर्मचारियों के मिलीभगत से बैंक एकाउंट से रुपये निकासी संभव नहीं है। रमेश ने बताया कि इसी महीने 18 तारीख को भतीजी की सगाई है। रुपये न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें