फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एनसीएल की कोयला खदान में हादसा, डिप्टी मैनेजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल की निगाही कोयला खदान के पश्चिमी अनुभाग में मंगलवार की देर शाम बड़ा हादसा हुआ। हाल पैक डंपर के नीचे आने से डिप्टी मैनेजर की मौत हो गई। इस हादसे में चार कर्मी भी घायल हुए हैं। हादसे की सूचना से कोल प्रबंधन में खलबली मच गई। बवाव दल ने जख्मी कर्मचारियों को नेहरु शताब्दी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

एनसीएल की निगाही कोयला खदान के पश्चिमी अनुभाग में मंगलवार की देर शाम शावेल मशीनों के शिफ्ट इंचार्ज व डिप्टी मैनेजर ओंकारेश्वर पांडेय (25) अपने मातहत कर्मचारियों के साथ बोलेरो से खदान में एक स्थान से दूसरे स्थान किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान हाल रोड (बड़े व उच्च क्षमता डंपरों के चलने का रास्ता) पर उनकी बोलेरो हालपैक डंपर के नीचे आ गई। बोलेरो को कुचलते हुए डंपर आगे निकल गया। जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। खदान क्षेत्र में मौजूद कर्मचारी व अन्य मौके पर पहुंच गए। बोलेरो में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि इस बीच डिप्टी मैनेजर ओंकारेश्वर की मौत हो गई। किसी तरह शावेल आपरेटर राकेश निवासी रायगंज जिला धनबाद, कर्मी संतोष यादव, द्वारिका सिंह व बोलेरो चालक को बाहर निकाल कर नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। राकेश व संतोष की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें रेफर करने की कवायद चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें