फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बरात से लौटते वक्त मारपीट में किशोर समेत आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित घरसड़ी (जवाहर नगर) गांव में बरात से लौटते वक्त हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। एक पक्ष से घायल किशोर को बेहोशी की हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया। बीच बचाव में विस्थापित यूनियन के नेता सहित दोनों पक्षों के लोगों के सिर में चोट लगी है। पुलिस घटना से संबंधित पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जवाहर नगर के कुछ युवक देर रात बरात से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रेहटा के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू होने से भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, तब तक मारपीट करने वाले भाग निकले। इस घटना में जवाहर नगर निवासी निरंजन (16) पुत्र पंचम, अरविंद (20) पुत्र टुकुन, दूसरे पक्ष के कार्तिक, अभिषेक, राज, सूरज सभी निवासी रेहटा व प्रभात कुशवाहा घायल हुए। मारपीट के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे चंदुआर गांव निवासी विस्थापित नेता राजन भारती (34) का भी सिर फूट गया। निरंजन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया है। बीना के चौकी प्रभारी धर्मराज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। इस मामले में अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें