थाना क्षेत्र के पुनर्वास टोला में बुधवार को तेज बारिश के बीच मंगलवार की रात बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। वह घर से कुछ दूरी पर बरन नदी में मछली पकड़ने गया था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
बीजपुर के पुनर्वास टोला निवासी रामकुमार गोंड (34) पुनर्वास प्रथम से कुछ दूरी पर बरन नदी में मछली पकड़ने गया था। वह मप्र के सिंगरौली जिले के गोभा चौकी क्षेत्र में था। इसी दौरान तेज बारिश के बीच बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से रामकुमार झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गोभा चौकी की पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए बैढ़न भेज दिया। बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। रामकुमार के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।