फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 99 वाहनों का चालान, 31.08 लाख रुपये लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए डीएम के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 99 वाहनों का चालान हुआ। एमचेक एप के माध्यम से 20 ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। एक वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज हुई।
विज्ञापन

जिले की सड़कों से गुजर रहे ओवरलोड वाहनों पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया है। ऐसे वाहनों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत एडीएम सहदेव मिश्र के नेतृत्व में टीम ने कुल 99 वाहनों का चालान किया। एम चेक के माध्यम से 20 ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कुल 7,10,240 रुपये की धनराशि का जुर्माना लगाया गया।
इसी प्रकार चेक गेट के माध्यम से ओवरलोडिंग करने वाले 74 वाहनों और बिना रवन्ना के 5 वाहनों का चालान किया गया। इसमें 23,98,420 रुपये का जुर्माना लगाया गया। मौके पर 69,200 रुपये जमा कराए गए। अभियान में ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेंद्र सिंह, खान निरीक्षक मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें