फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोनभद्र में कन्नौज के युवक को धारदार हथियार से वार कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के पचपेड़िया गांव में बृहस्पतिवार को कबाड़ी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा था। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एएसपी, सीओ ने भी छानबिन की। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मूल रूप से कन्नौज के दारापुर बरेठी गांव निवासी सनद (35) पिछले कुछ वर्षों से जुगैल थाना क्षेत्र के पचपेड़िया टोले में रह रहा था। वह कबाड़ खरीद-बिक्री का काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने उसका शव घर से कुछ दूरी पर देखा। सिर पर धारदार हथियार से गहरे जख्म के निशान मिले। सूचना पाकर एएसपी मुख्यालय कालू सिंह, सीओ ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सनद के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें