सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में चोरों की तलाश में कई स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चोरी के संदेह में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
नशेड़ी बाइक समेत अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नींद हराम कर दे रहे हैं। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने थाना प्रभारियों को चोरी के माल के साथ चोरों को पकड़ने का निर्देश दिया है। उक्त आदेश के क्रम में शुक्रवार की रात फोर्स के साथ कोतवाल सुभाष राय, क्राइम इंस्पेक्टर विद्यासागर, एसएसआई ऐश खां, दारोगा जितेंद्र कुमार और संजीव राय ने अलग-अलग उरमौरा, लोढ़ी, पुसौली, बढ़ौली समेत अन्य गांवों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने चोरों के बारे में अहम जानकारी दी। शनिवार को भी तलाश जारी थी।