फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य मंदिर पर उमड़ा सैलाब

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। झारखंड सीमा से सटे श्रीराम मंदिर और सूर्य मंदिर के सामने सतबहिनी नदी के तट पर भारतीय इंटर कालेज के मैदान को छठ व्रत के अवसर पर सन क्लब सोसाइटी के माध्यम से दुल्हन के तरह सजाया गया था। उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश से भी लोग व्रत करने के लिए यहां आए। पूरे मैदान ने मेले का रूप ले लिया है।
विज्ञापन

सन क्लब द्वारा व्रत करने वाली महिलाओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। व्रती महिलाओं के लिए क्लब के माध्यम से सड़क की सफाई, घाट की सफाई, सजावट तथा व्रती महिलाओं को स्नान करने की सुविधा, बिजली की व्यवस्था और घाट स्थल पर ठंड से बचाव के लिए आग की व्यवस्था भी की गई थी। सन क्लब सोसाइटी ने खेल मैदान में क्षेत्र के सरस्वती ज्ञान मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, बाबा बंशीधर और सीबी रमन शिक्षण संस्थान के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शाम को रखा गया है। जिसमें प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यालय के बच्चों को पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें