फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पटरी के किनारे रह रहे खानाबदोशों को हटाने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विंढमगंज। लोकसभा चुनाव को देखते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म से सटी दर्जनों झोपड़ियों में रह रहे खानाबदोश लोगों को रविवार को पुलिस ने वहां से हटने का निर्देश दिया है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर यह कार्रवाई की।
रेलवे लाइन के किनारे सूनसान जगह पर बड़ी संख्या में आए लोगों ने झोपड़ियां डाल रखी हैं। वह जंगली इलाके से खजूर के पत्ते लाकर झाड़ू, चटाई बनाने का काम करके अपना जीवन यापन करते हैं। लोकसभा चुुनाव में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रविवार को विंढमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। पता किया कि खानाबदोशों की तरह यहां रहकर झाडू आदि बनाने वाले यहां के निवासी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सभी को वहां से अन्यत्र जाने के लिए कहा। पुलिस का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि रेलवे लाइन के किनारे सूनसान जगह पर किसी तरह का कोई अप्रिय घटना न हो सके। बता दें कि काफी संख्या में खानाबदोश वहां लंबे समय से रहते हैं और झाड़ू, पांखा आदि बनाकर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें